Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरजू में स्नान करने गई महिला डूबने से हुई मौत

देवरिया।बरहज ,सुबह लगभग 8 बजे सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।  थाना क्षेत्र के कस्बा पटेल नगर पूर्वी निवासी चंद्रावती देवी उम्र 52 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय महावीर निषाद  सुबह सरयू नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। महिला को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों और मछुआरों ने शोर मचाया और किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं।
परिवार के लोगों द्वारा ‌आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि मृतका के दो पुत्र थे, जिनमें छोटे पुत्र गुड्डू की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बड़ा बेटा मुन्ना निषाद दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। घर पर कोई मौजूद न होने के कारण नाती गंगा और आसपास के लोगों ने किसी तरह शव को घर पहुंचाया।
घर पर सन्नाटा पसरा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नाती ही दादी के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh