Crime News / आपराधिक ख़बरे

चलती कार में युवती के साथ गैंगरेप घर से लेकर गए आरोपी; स्टेशन के पास छोड़कर फरार 

ललितपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पीड़िता की मां के अनुसार, मंगलवार को वह किसी काम से ललितपुर आई थीं, जबकि उनकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर थी। शाम को घर लौटने पर पुत्री नहीं मिली। आसपास पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ उसे कार में बैठाकर ले गया है। इसी दौरान युवती ने अपनी बड़ी बहन के मोबाइल पर फोन कर खुद को बचाने की गुहार लगाई। परिजन तत्काल ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां युवती मिली। पीड़िता ने बताया कि कार में बादल राजा और सुरेंद्र सेन ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा युवक कार चलाता रहा। घटना के बाद आरोपी उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए और किसी को घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर बादल राजा, सुरेंद्र सेन तथा उनके एक अन्य साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सदर अजय कुमार के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh