भव्य श्री जगन्नाथ महोत्सव रथ यात्रा निकली श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे बरसाए फुल
देवरिया।बरहज की पावन धरा पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता की अनुपम झांकी श्रद्धालुओं द्वारा निकल गई बरहज नगर के दो अति प्राचीन मंदिर सोना मंदिर एवं श्री नीलकण्ठ मंदिर से भगवान भव्य रथों पर विराजमान होकर पूरे नगर प्रमुख मार्ग से मंदिर से सरयू तट, मुख्य चौराहा,
पैना रोड़ , रुद्रपुर रोड होते हुए अनंत पीठ आश्रम के प्रांगण में पहुंचकर आरती पूजन के बाद पुन रथ यात्रा
सोना मंदिर एवं नीलकंठ महादेव मंदिर वापस गई
यात्रा के दौरान
हजारों श्रद्धालु "जय श्री जगन्नाथ" के जयघोष के साथ गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, हाथी-घोड़ों और आकर्षक धार्मिक झांकियों के बीच प्रभु के रथ को खींचने का सौभाग्य नगर वासियों एवं भक्तों ने प्राप्त किया। नगर की माताएं मंगल गीत गाते हुए आरती उतारती हैं, श्रद्धालु नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत करते रहे । नगर में समाजसेवियों द्वारा जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बरहज की पहचान, हमारी संस्कृति का गौरव और जन-जन की आस्था का महापर्व है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र मिश्रा पप्पू ,राजीव मिश्रा, समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल, सचिन सिंह ,विद्यानंद पांडे ,अनमोल मिश्रा, मंगल मणि त्रिपाठी ,महेश जयसवाल ,प्रदीप गुप्ता ,राजीव कुमार पांडे, अमरजीत सोनकर, कौशल किशोर तिवारी, उमेश यादव,धर्मेंद्र जायसवाल, अनिल चौरसिया, दिनेश पाठक, रामकेश्वर जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल,मुकेश पटेल आनंद जायसवाल, पंकज विश्वकर्मा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
स्थानीय प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग रहा रथ यात्रा का कार्यक्रम से संपन्न हुआ।


























































Leave a comment