महिला आरक्षी शिवांगी तिवारी,तथा नवनीत सिंह बने सब इंस्पेक्टर, लोगों ने दी बधाई
देवरिया।स्थानीय बरहज थाने में तैनात महिला आरक्षी के रूप में शिवांगी तिवारी पूरी निष्ठा के साथ सेवा दे रही हैं। उन्होंने विभागीय परीक्षा देकर सब इंस्पेक्टर के रूप में चयनित हुई हैं।
शिवांगी तिवारी मूल रूप से अयोध्या की निवासी हैं। उनके पिता अरविंद तिवारी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता ललिता तिवारी गृहणी हैं। उनका छोटा भाई आकाश तिवारी इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है।
संघर्षों के बीच बेटी की इस उपलब्धि पर पिता अरविंद तिवारी और माता ललिता तिवारी ने गर्व जताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी शिवांगी ने हार नहीं मानी और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।
बरहज थाने में तैनात नवनीत सिंह परीक्षा पास कर सब इंस्पेक्टर पद हासिल किया है उनके चयन की खबर मिलते ही सहयोगी अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी नवनीत सिंह मूल रूप से गोंडा जिले के निवासी हैं वह वर्ष 2020 से पुलिस विभाग में सेवा दे रहे हैं और वर्तमान में पर आज थाने में तैनात हैं उनके पिता शिव सिंह गोंडा में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है जबकि माता गिरिडीह और छोटा भाई अनुराग विभिन्न प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है साधारण परिवार से आने वाले नवनीत की सफलता को कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया जा रहा है ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और यह मुकाम हासिल किया है।
दरोगा बनने पर थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही थाने के अन्य पुलिसकर्मियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।


























































Leave a comment