Sports News / स्पोर्ट्स की खबरें

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष की देखरेख में संपन्न

देवरिया।जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक के न्याय पंचायत, मंडल एवं बूथ पर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जाए तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिन्हित कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा, समर्पण और संघर्ष की रही है, लेकिन वर्तमान समय में संगठन को और अधिक अनुशासित, सक्रिय और जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए गांव-गांव में बैठकें आयोजित करने, नये युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर अरविन्द शाही,भरत मणि त्रिपाठी,सुनील तिवारी, जयप्रकाश पाल धनगर, जुलेखा खातून,दीनदयाल प्रसाद, आलोक त्रिपाठी,चन्दन वर्मा, सुनील यादव,रामप्रवेश सिंह,मनोज मणि, सच्चितानंद मिश्रा,सत्य प्रताप मिश्र अंशू,विनोद दुबे, जवाहर लाल बरनवाल,डॉ रमेश कुशवाहा,शेषनाथ गौड,अबुल हसन ,चंद्रभान गुप्ता,डॉ सी पी चौहान,पन्नालाल पाठक,मायाशंकर सिंह,राशिद अंसारी, सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh