Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हज यात्रा के लिए रवाना हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम, क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से लादकर दी विदाई

देवरिया।सलेमपुर,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम हज यात्रा के लिए रवाना हुए। उनके रवाना होने पर क्षेत्रवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर हज यात्रा के लिए विदाई दी।
इस अवसर पर लोगों ने बदरे आलम को हज यात्रा की मुबारकबाद देते हुए उनकी सकुशल यात्रा और इबादत की स्वीकार्यता के लिए दुआ की। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि हज इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है और पवित्र स्थलों की यात्रा का अवसर मिलना परम् सौभाग्य की बात है। हज यात्री अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव 
बदरे आलम ने विदाई के दौरान सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने देश,प्रदेश,क्षेत्र, परिवार और सभी शुभचिंतकों के लिए अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ करेंगे। उन्होंने कहा कि हज यात्रा उनके लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभव का महत्वपूर्ण अवसर है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि इस यात्रा का सौभाग्य बड़े पुण्य के बाद ही मिलता है।
इस दौरान डॉ याहिया अंजुम, प्रेमलाल भारती, खूबलाल, जाकिर हुसैन, मकसूद अहमद,कृष्णमुरारी, यूसुफ खान,सोबरा खातून, ताहिरा, रामअधार यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और फूल-मालाओं से स्वागत कर हज यात्रा के लिए रवाना किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh