बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र क्षतिग्रस्त , नहीं मिल पा रही क्षेत्र वासियों को बिज़ली
देवरिया बरियारपुर। विगत तीन दिनों से क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। जगह-जगह लोकल विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि तूफान के कारण 33 हजार वोल्ट की लाइन अभी भी ब्रेकडाउन में है। विद्युत विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजनाथ यादव ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की लाइन को आज ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। लाइन दुरुस्त होने के बाद उपकेंद्र से जुड़े सभी पांचों फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त लाइनों और पोलों की मरम्मत जल्द पूरी कर निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
बिजली विभाग द्वारा इसको जल्द ही ठीक करने का किया है दावा जिससे क्षेत्र के लोगों को बिज़ली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा अति शीघ्र विद्युत व्यवस्था बहाल कर की जाएगी।

























































Leave a comment