निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी बस, 13 घायल, छह हायर सेंटर रेफर
आजमगढ़ आजमगढ़-जौनपुर सीमा के पास बरडीहा मोड़ स्थित रघुवंशी होटल के सामने शनिवार की रात लगभग 12 बजे आजमगढ़ से वाराणसी जा रही बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। हादसे में बस सवार 21 लोगों में 13 घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सात घायलों का उपचार सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है।हादसे की सूचना पर देवगांव पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल सुनील कुमार सिंह की तत्परता से सभी घायलों को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार बस आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही थी। बरडीहा मोड़ के पास निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया के समीप बस अनियंत्रित होकर उसमें जा घुसी। जिसमे गंभीर रूप से घायल महेश यादव (65) पुत्र रामधारी यादव, निवासी बेलभद्रपुर, बोझी थाना घोसी, मऊ; शिवपूजन निषाद (65) पुत्र सोनू निषाद, निवासी बेलभद्रपुर, थाना घोसी, मऊ; रीता (40) पत्नी कैलाश यादव, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ; परमा देवी (65) पत्नी सोचन, निवासी बोझी बाजार, थाना घोसी, मऊ; राम बच्चन (60) पुत्र सहदेव, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ और रामप्यारे (70) पुत्र भगेरू, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ को हायर सेंटर रेफर किया गया।
*सात घायलों का लालगंज में चल रहा इलाज*
गुड्डी यादव (55) पत्नी सुरेंद्र यादव, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ; गुड़िया यादव (30) पत्नी बृजेश यादव, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ; सोनम यादव (35) पत्नी हरेंद्र यादव, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ; सुदामा यादव (62) पुत्र भगनू यादव, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ; चालक राम मिलन यादव (45) पुत्र विजय शंकर यादव, निवासी बेल्थरा, थाना उभाव, बलिया; सुक्खू यादव (62) पुत्र विश्वनाथ यादव, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ और मंगल यादव (65) पुत्र अवतार, निवासी बोझी, थाना घोसी, मऊ का उपचार सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है।वहीं पर एक कार भी सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने ब्रेक लगाया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित बच गए ।

























































Leave a comment