सिनम मिश्रा का उत्तराखंड PCS में हुआ चयन, लोगों ने दी बधाई
देवरिया। भाटपार रानी नगर क्षेत्र के सोहनपार निवासी विजेंद्र मिश्रा की पुत्री सिनम मिश्रा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा में चयनित होकर भाटपार रानी नगर सहित पूरे देवरिया जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
सिनम मिश्रा के चयन की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
भाटपार रानी के विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, समाजसेवी संतोष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सिनम मिश्रा को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
परिजनों ने कहा कि सिनम ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।



























































Leave a comment