Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर अमृता ने किया जनपद का नाम रौशन

देवरिया।स्थानीय विकास खंड भलुअनी के सिंहपुर ग्रामसभा के ग्रामप्रधान राजेश कुमार यादव की बेटी अमृता यादव ने हरियाणा राज्य के पानीपत में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत कर अपना और परिवार के नाम के साथ क्षेत्र और जनपद का नाम भी रौशन किया है। अमृता के इस उपलब्धि पर ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव, पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह गुड्डू, चेयरमैन देवेश कुमार सहित अन्य लोगो ने बधाई देते हुए शुभकामनायें दिया। 
वही क्षेत्र के गर्ग इंटरमीडिएट कालेज के छात्रो ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स  माध्यमिक विद्यालय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में  प्रतिभाग करके गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। रितिक, सुहासी, जूही, तारा ने गोल्ड मेडल जीतकर  गोरखपुर मंडल के लिए चयनित हुए है। वही अंकुश, अरमान, श्रद्धा, समीर ने सिल्वर मेडल, प्रिंस, आरोही, श्रुति , अनन्या,मानवी, पलक, राजवीर, सत्यम ,प्रिंस, ऋषभ ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।  विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेश्वर शुक्ला एवं प्रधानाचार्य विद्यासागर तिवारी और सभी शिक्षक एवं  तायक्वांडो प्रशिक्षक अजीत ने छात्रो की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh