Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भीषण गर्मी में बिजली संकट, उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश

देवरिया ।देवरिया में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।

देवरिया सदर के वार्ड नंबर-1 रघवापुर, कसया रोड, पीड़रा और रामगुलाम टोला समेत कई इलाकों में पिछले कुछ समय से लगातार बिजली कटौती की शिकायत सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिदिन करीब 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हो गया है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन कई मोबाइल नंबर बंद या नहीं लगते हैं,जबकि संबंधित जेई भी फोन रिसीव नहीं करते। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh