बस स्टेशन रुद्रपुर परिसर में सपा नेताओं ने की धान की रोपाई
देवरिया।जनपद के रुद्रपुर नगर में बस स्टेशन की बदहाली स्थिति को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया घुटनों तक भारी बारिश के पानी के बीच सपा नेताओं ने बस स्टेशन परिसर में धान की रोपाई कर सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदीप यादव ने कहा कि बरसों से रुद्रपुर के लोगों को हाईटेक बस स्टेशन बनाने का सपना दिखाया जा रहा है लेकिन आज तक या सपना पूरा नहीं हो सका बरसात होते ही बस स्टेशन तालाब में तब्दील हो जाता है और यात्रियों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ता है इसमें आम लोगों, महिलाओं ,बुजुर्गों,स्कूली बच्चों , को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समाजवादी कार्यकर्ता आज बस स्टेशन में धान रोप क विरोध प्रदर्शन किया।


























































Leave a comment