Education world / शिक्षा जगत

मधुबन पुलिस द्वारा क्षेत्र के दो गांवों में बहु बेटी सम्मलेन का आयोजन। महिला, बेटियों को किया जागरूक।

घोसी। मधुबन।मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह एवं आदमपुर में एसपी कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत *'मिशन शक्ति' अभियान के हिस्से के रूप में "बहु-बेटी सम्मेलन"* का आयोजन थाना  प्राथमिक पाठशाला परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामसभा दरगाह एवं ग्रामसभा आदमपुर की पढ़ने वाली छात्राएं, बहुएं और बेटिया शामिल हुईं। आयोजन के दौरान इन्हें  इनके कानूनी अधिकारों यथा पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। इसके साथ बहु बेटियों को सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद के लिए 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) जैसी सेवाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीण छात्राएं एवं महिलाओं द्वारा प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक के.के. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम थाना मधुबन की मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला एसआई रागिनी वर्मा के नेतृत्व में एवं महिला आरक्षीगण पूजा मिश्रा,संजू साहू ,ममता यादव, नीलम ,ग्रामसभा से संबंधित आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं, बहुओं बेटियों को जागरूक किया गया। बहू बेटी सम्मेलन आगे भी प्रत्येक रविवार को विभिन्न ग्रामसभाओं में संबंधित ग्राम प्रधान के सहयोग से आयोजन किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh