Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पटवध कौतुक सहकारी समिति वर्षों बाद हुई पुनः संचालित, किसानों को मिलेगा खाद-बीज का लाभ

बिलरियागंज आजमगढ़। वर्षों से बंद पड़ी ग्राम सभा पटवध कौतुक बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का रविवार को पुनः संचालन शुरू कर दिया गया।समिति के शुरू होने से अब क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को उचित मूल्य पर खाद, बीज एवं अन्य कृषि संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
समिति के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन  लक्ष्मण प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार हैं और इनके सुचारु संचालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर  मनोज राय,सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, सूर्य प्रकाश राय,राम अजोर राय, अशोक राय, श्रवण राय, रामबचन राय, सुरेश सरोज, अच्छेलाल, विपिन राय, राजेश राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh