Latest News / ताज़ातरीन खबरें

‘ एक पेड़ माॅ के नाम‘‘ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह

देवरिया।आज दीवानी न्यायालय के परिसर में  जनपद न्यायाधीश देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्ता  न्यायालयकर्मी, डिफेंस काउंसिल, पीएलवी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में ‘‘एक पेड़ माॅ के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।  जनपद न्यायाधीश श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कहां गया की पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता हैं। मानव और पर्यावरण एक दूसरे से संबंधित तथा एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। हमे प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए और अपने स्तर से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाना चाहिए ताकि भविष्य मे पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं रखा जा सके। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया अर्चना ने कहा कि जैसे माॅ का प्रेम वात्सल्य होता है उनका व बच्चे का रिश्ता ममत्व का होता है उनके आँचल में बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है उसी प्रकार पौधे भी अपना वात्सल व संवेदनाऐं मनुष्यों को देते है इसलिए पौधे को भी संरक्षित कर इनको संवारना चाहिये। उन्होंने  वृक्ष को जीवन के लिए प्रकृति का उपहार बताते हुए कहा कि वृक्षों के कारण ही पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित है। हम सभी को वृक्षों की महत्ता एवं उपयोगिता को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh