कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का मनाया गया पुनर्प्राप्त जन्मदिवस
•वैश्य समाज ने बंधवा महादेव मंदिर पर किया पूजा अर्चना, मांगी की लंबी उम्र की दुआ
दीदारगंज - आजमगढ़।मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के सौहौली के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर बंधवा महादेव मंदिर पर शनिवार को वैश्य समाज संगठन के उत्तर प्रदेश मंत्री रमेश कुमार जायसयाल गुड्डू के नेतुत्व में वैश्यसमाज के लोगों द्वारा कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मदिन साहस दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मदिर परिसर में व्यापारियों द्वारा रुद्राभिषेक कर, केक काटकर, मिष्ठान वितरण कर, फल वितरण एवं प्रसाद वितरण तथा वृक्षारोपण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
कार्यंक्रम के इस अवसर पर वैश्य समाज संगठन के उतर प्रदेश मंत्री रमेश जायसवाल गुड्डू नें बताया कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जीवन चुनौतियों से भरा रहा। प्रयागराज के बहादुरगंज मोहल्ले में 23 अप्रैल 1974 को जन्मे नंदी के पिता सुरेश चंद्र डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदी पर 16 वर्ष पूर्व 12 जुलाई को रिमोट कंट्रोल आरडीएक्स बम से हमला किया गया था। जिसमें उनके सुरक्षाकर्मी व एक पत्रकार की मौत हो गई थी, जबकि नंदी जी गंभीर रूप घायल हुए थे। मंत्री नंदी 7 महीने तक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत को मात देकर वह वापस लौटे। प्रदेश के व्यापारी, उद्यमी एवं वैश्य समाज के लोग 12 जुलाई का दिन प्रत्येक वर्ष व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाते हैं, क्योंकि मंत्री नंदी ने व्यापारियों, उद्यमियो, से होने वाले गुंडा टैक्स वसूली एवं उत्पीड़न के विरुद्ध ना केवल आवाज उठाई बल्कि सक्रिय रूप से उसके लिए काम करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इन्ही वजहों से मंत्री नंदी पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मौके पर दिनेश जायसवाल, अजीत गौतम, बेदीलाल गुप्ता , मोतीलाल जायसवाल, राकेश जायसवाल मँंसूरी प्रधान , डा चंदन विंद, सचिन गुप्ता सभासद, अनुपम सिंह लकी, पवन सिंह, सुख्खु यादव, अतुल सिंह बुलेट आदि लोग मौजूद थे।

























































Leave a comment