भेड़िया बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसफार्मर जला, 10 दिनों से बिजली गुल; दुकानदारों ने उठाई जांच की मांग
अम्बारी आजमगढ़। भेड़िया बाजार में पुराने स्थान पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर संदिग्ध परिस्थितियों में जल जाने से पिछले लगभग 10 दिनों से बाजार की बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। लगातार बिजली न मिलने से दुकानदारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इसी स्थान पर लगा ट्रांसफार्मर पहले भी कई बार जल चुका है।इससे पहले सड़क के किनारे लगी थी और लगभग छ महीने तक चला एक बार भी नही जला था अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुराने ही स्थान पर बार-बार ट्रांसफार्मर क्यों जल जाता है। व्यापारियों ने आशंका जताई है कि कहीं न कहीं तकनीकी खामी, ओवरलोडिंग या अन्य कारणों को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
दुकानदारों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए और पूरे मामले की तकनीकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

























































Leave a comment