उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज प्रातः लगभग 7:45 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की डिजिटल उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति तथा पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने शिक्षकों को बच्चों की डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उसे निपुण बनाया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर जोर दिया।
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की तथा प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय विद्यालय में छह शिक्षक एवं दो शिक्षामित्र कार्यरत थे, जिनमें से एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।























































Leave a comment