Education world / शिक्षा जगत
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीसी और स्काउट गाइड के बच्चों ने निकाला मार्च
देवरिया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया से अपराह्न 4:00 बजे रूट मार्च प्रारंभ होकर कोतवाली रोड ,मोतीलाल रोड, स्टेशन रोड ,तहसील रोड होते हुए शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पर संपन्न हुआ।रूट मार्च में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया तथा कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के एनसीसी व स्काउट गाइड के छात्र -छात्रा बैंड के साथ सम्मिलित हुए साथ ही साथ प्रादेशिक रक्षा दल एवं होमगार्ड के जवानों ने भी रूट मार्च में प्रतिभाग किया। शहीद स्मारक स्थल पर प्रधानाचार्य, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया रामकिंकर मिश्र, तहसीलदार सदर ,उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, दिव्या यादव ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किये।





















































Leave a comment