Crime News / आपराधिक ख़बरे

पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित

आजमगढ़। पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित जांच में रिपोर्ट लगाने के एवज में अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने और कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में थाना निजामाबाद में तैनात उप निरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 16 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक के विरुद्ध पासपोर्ट सत्यापन के दौरान रिपोर्ट लगाने के एवज में अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सामने आए थे। इसके अलावा आमजन में पुलिस की छवि धूमिल करने, पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी ने उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा स्वेच्छाचारिता पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh