अवैध असल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार देवरिया।
देवरिया। बनकटा पुलिस ने अवैध असलहा दिखाकर लुट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, 3650 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव निवासी धनौती थाना भाटपार रानी तथा संजय कुमार और विशाल कुमार भारती निवासी सरया टोला छरौछा थाना खामपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में राजन के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व 1150 रुपये, संजय के पास से 1020 रुपये व रियलमी मोबाइल तथा विशाल के पास से 1480 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे पवन कुमार को भड़सर पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध असलहा दिखाकर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। मामले में 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
























































Leave a comment