Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवरिया - भाजपा के स्वागत कार्यक्रम में दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे।

देवरिया।भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान देवरिया में पार्टी के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना
है।
मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिवानंद द्विवेदी के स्वागत को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर भाजपा समर्थकों के दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह सामने आएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh