Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सदर विधायक को मिला बहनो का प्यार स्नेह और आशीर्वाद

देवरिया।जनपद के बैतालपुर में सदर विधायक सलभ मणि त्रिपाठी द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई और सदर विधायक को राखी बांधी। बहनों ने सदर विधायक को राखी बांध प्यार समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की। पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही सदर विधायक  सलभ मणि त्रिपाठी  ने कहा कि बहनों का स्नेह प्यार देख आँखे नम हो गई। क्षेत्र में दूर दूर से आई सभी बहनों का जो सम्मान स्नेह और आशीर्वाद मिला उससे मेरा दिल गदगद है। सदर विधायक ने कहा कि सभी बहनों की सुरक्षा में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी और न ही उनका सम्मान कभी कम होने दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम को देख ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने काफी सराहना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh