अपहृता सकुशल बरामद, वांछित आरोपित गिरफ़्तार
देवरिया। ,लार पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद करने के बाद वांछित आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुतावर मोड़ के पास से छट्ठू पुत्र कान्ता निवासी रामपुर दुल्लह, थाना महुआडीह को गिरफ्तार किया।
लार थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 238/2026 में धारा 137(2) व 87 बीएनएस के तहत आरोपित वांछित था। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने 23 अगस्त को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुतावर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
























































Leave a comment