Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: जहानागंज पुलिस ने मारपीट व गाली-गलौज के मुकदमे में दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

 

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान सुरज राम (37) पुत्र स्व. फेरू राम तथा बृजपाल राम (26) पुत्र स्व. फेरू राम, निवासी नाजीरपुर सरैया, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक, दोनों के विरुद्ध मु0नं0-60/24, अ0सं0-297/21, धारा 323/504/34 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। उक्त मामले में न्यायालय द्वारा दोनों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।

 

पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को 25 अगस्त 2026 को करीब 11:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh


अवैध असल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार देवरिया। बनकटा पुलिस ने अवैध असलहा दिखाकर लुट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, 3650 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव निवासी धनौती थाना भाटपार रानी तथा संजय कुमार और विशाल कुमार भारती निवासी सरया टोला छरौछा थाना खामपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में राजन के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व 1150 रुपये, संजय के पास से 1020 रुपये व रियलमी मोबाइल तथा विशाल के पास से 1480 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे पवन कुमार को भड़सर पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध असलहा दिखाकर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। मामले में 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।