यूपी के रसोइयों का मानदेय ₹3,000 हुआ, CM योगी का बड़ा ऐलान
•₹1,000 से शुरू हुआ सफर अब ₹3,000 तक पहुंचा, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी रसोइयों को दी बधाई
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के रसोइयों का मानदेय अब ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 9 वर्ष पहले प्रदेश के रसोइयों को मात्र ₹1,000 मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹2,000 किया और अब इसमें एक बार फिर बढ़ोतरी करते हुए ₹3,000 किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने रसोइयों को दी बधाई
CM योगी आदित्यनाथ ने इस निर्णय पर प्रदेश के सभी रसोइयों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार रसोइयों के योगदान और उनकी मेहनत को ध्यान में रखते हुए उनके मानदेय में लगातार वृद्धि कर रही है।
लाखों रसोइयों को मिलेगा लाभ
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों को मानदेय बढ़ोतरी का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस ऐलान के बाद रसोइयों में खुशी का माहौल है।
₹1,000 ➜ ₹2,000 ➜ ₹3,000
मानदेय में यह बढ़ोतरी स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के आर्थिक हित में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
GGS NEWS 24 | खबर वही, जो असर करे




















































Leave a comment