Crime News / आपराधिक ख़बरे

हाईस्कूल की छात्रा ने खाया विषाक्त पदार्थ इलाज के दौरान मौत।किसी बात को लेकर मां ने लगाई थी फटकार, पिता रोजी रोटी के लिए रहते हैं दिल्ली

आजमगढ़। जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव में शनिवार रात विषाक्त पदार्थ खाने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भोरमपुर गांव निवासी प्रीति क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। उसके पिता सुभाष रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई शिवरतन मुंबई में रहता है। प्रीति अपनी मां मंशा देवी, छोटी बहन और छोटे भाई संगम के साथ घर पर रहती थी। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे मां ने किसी बात को लेकर प्रीति को समझाया और डांट दिया था। इसके कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत करते हुए चीखना शुरू कर दिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन तत्काल उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से छात्रा को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में चिकित्सकों ने विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh