Crime News / आपराधिक ख़बरे

मुबारकपुर में दो नाबालिग बहनों के लापता होने का खुलासा, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

•13 और 5 वर्ष की दोनों बहनें सकुशल बरामद; आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के घर से लापता होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर संरक्षण में ले लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

27 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा

 

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना मुबारकपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 13 वर्षीय और 5 वर्षीय दो बेटियां घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं।

 

तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 280/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की गई।

 

विवेचना में सामने आया आरोपी का नाम

 

पुलिस की विवेचना के दौरान विक्की कुमार पुत्र लालजी, निवासी कुत्तुबपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ, उम्र करीब 21 वर्ष, का नाम सामने आया।

 

इसके बाद मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

 

अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तारी

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार मय हमराह ने कार्रवाई की।

 

पुलिस टीम ने 23 अगस्त 2026 को शाम 3:20 बजे अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास से आरोपी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस ने दोनों नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर संरक्षण में ले लिया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस द्वारा संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

GGS NEWS 24 | आजमगढ़ की हर बड़ी खबर पर पैनी नजर


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh