घोसी में नात-ओ-सलाम की गूंज के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब
घोसी।मऊ।“नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “नारा-ए-रिसालत या रसूलल्लाह” की सदाओं से बुधवार को घोसी नगर गूंज उठा। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर बड़ागांव स्थित मदरसा अरबिया अनवारुल कुरान के जेरे-एहतिमाम 55 वां जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। मंगलवार की रात नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जश्ने आमदे रसूल के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे मदरसा अरबिया अनवारुल कुरान से जुलूस का आगाज हुआ। नगर के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। जामा मस्जिद करीमुद्दीनपुर, मानिकपुर असना, बेलाल मस्जिद, जहान नगर, इस्लामपुर, मदापुर, इस्लामपुरा परती, बैसवाड़ा, अमजद नगर, बांध, तकिया और मटौली समेत विभिन्न स्थानों के जुलूस इसमें शामिल हुए। मदरसा शमसुल उलूम, मदरसा अमजदिया, मदरसा खैरिया फैज-ए-आम सहित विभिन्न मदरसों और मस्जिदों से जुड़े लोगों ने भी हिस्सा लिया। नगर की अंजुमनों के लोग नात-ए-पाक पढ़ते और झंडे लेकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस बड़ागांव बाजार, ईदगाह रोड, रेलवे फाटक, मधुबन मोड़, घोसी ब्लॉक होते हुए मझवारा मोड़ पहुंचा। इसके बाद मझवारा मोड़ से वापस घोसी ब्लॉक, तहसील, मधुबन मोड़ और अमजदी रोड होते हुए मदरसा अरबिया अनवारुल कुरान पहुंचा जहां सलाम और दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस की कयादत मौलाना जमाल मुस्तफा कादरी ने की। मदरसा अरबिया अनवारुल कुरान के अराकीन और तलबा ने जोश-ओ-खरोश के साथ सहभागिता की।
जगह-जगह जुलुस का हुआ स्वागत, बांटा पानी-शरबत और मिठाई:
जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। लोगों के लिए पानी, शरबत और मिठाई का इंतजाम किया गया। रहबर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से भी पानी की व्यवस्था की गई। राशिद रजा ने कहा कि जुलूस में शामिल लोगों की खिदमत करना हमारा फर्ज है और इसी भावना से यह व्यवस्था की गई।
नगर में जगह समाजसेवियों की ओर से भी पानी, शरबत और मिठाई का इंतजाम कराया गया। जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाने के साथ मिठाई वितरित की गई।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद:
हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसडीएम घोसी अशोककुमारसिंह, सीओ जितेंद्र सिंह, कोतवाल रवींद्र नाथराय, एसआई श्रीप्रकाश सिंह,दिनेशयादव,सनाउल्लाहखान, सचिन सहित पुलिस बल एवं पीएसी जवानों के साथ लगातार मुस्तैद रहे। अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश:
जुलूस-ए-मोहम्मदी का उद्देश्य दुनिया को अमन, शांति, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देना है। पूरे आयोजन के दौरान नात-ओ-सलाम की गूंज के बीच लोगों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चे, नौजवान और बुजुर्गों में जुलूस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
जुलूस की कयादत मौलाना जमाल मुस्तफा कादरी ने की। इस दौरान मौलाना कमाल,मुफ्तीजमाल मिसबाही, राशिदरजा,आसिफरजा, आदिल रजा,मेराजअंसारी, मो कोनैन, नज्मुजफरखान,शब्बूखान,खुर्शीद खान,एहतेशामशेख, हकीम जमालुद्दीन नूरानीकादरी,असलम बशीर, इजहार अहमद, मो.इशरत, आबिदभाई,मो.ओजैफा,सेठ जावेदअख्तर, खुर्शीद खान, बाबूभाई, फ़िरोज़ अंसारी,सादिक़खान, शेख असगर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जुलूस समाप्त होने के बाद लोगों ने ने क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और कोतवाल रवींद्रनाथराय को फूलों की माला पहना सम्मानित किया। उन्होंने शांतिपूर्ण आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया।
मदरसा अरबिया अनवारुल कुरान पहुंचने पर सलाम और विशेष दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में घोसी नगर नात-ओ-सलाम की गूंज, धार्मिक उत्साह और भाईचारे के संदेश से सराबोर नजर आया।























































Leave a comment