Crime News / आपराधिक ख़बरे

शादी का झांसा देकर युवती को लेकर हुआ फरार, गौरी बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडे तथा क्षेत्राधिकार रुद्रपुर सत्येंद्र कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर भाग ले गया। 

इसके खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर लड़की के परिवार वालों ने दर्ज कराई इसके बाद युवक फरार चल रहा था पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुराने बस स्टैंड के पास से अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलमान उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।

इसके पहले 10 जुलाई को पीड़ित युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया था

फरार चल रहे युवक को गौरी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh