नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने किया पौधारोपण
देवरिया।प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का संरक्षण है। वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि शुद्ध वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार भी हैं।
अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ें तथा उत्तर प्रदेश के 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में आज नगर पालिका परिषद गौरा बरहज द्वारा बालू छापर स्थित पोखरे के समीप आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष
श्वेता जायसवाल ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उपस्थित कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने यह संकल्प लिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज स्वच्छ, सुंदर एवं हरित नगर के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नगर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारों तथा जलाशयों के आसपास अधिकाधिक पौधरोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ नगर की सुंदरता में भी वृद्धि हो सके।

























































Leave a comment