समाजवादी पार्टी द्वारा मईल चौराहे पर किया गया धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को दिया ज्ञापन
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के मईल चौराहे पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव के नेतृत्व में धरना और प्रदर्शन किया गया स्वामीनाथ यादव ने सरकार से विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग उठाई उन्होंने कहा कि जर्जर एवं गड्ढा युक्त सड़कों का पुनः निर्माण, जल भराव की स्थाई व्यवस्था, निर्वाध बिजली आपूर्ति , स्वच्छ जल की व्यवस्था, किसानों की समस्याओं का समाधान शिक्षा ,स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं पर तत्काल सरकार निर्णय ले।
स्वामीनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा आमजन किसान, नौजवान ,मजदूर और वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज रही है जनता के सम्मान अधिकार और विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा जब तक क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक जनहित कि यह लड़ाई पूरी मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी।
धरना प्रदर्शन में हरे राम चौधरी, गुलाब यादव, शेषनाथ यादव, विनोद चौधरी, महेश यादव,बृजेश कुमार पासवान,रवि कुमार यादव, शिवम चौधरी,लल्लन, संजय यादव प्रधान, पिंटू यादव ,सुदर्शन यादव, रामबचन यादव, मनीष कुमार यादव, रतन यादव,नींबू लाल, छवि राम यादव, पंचम चौहान सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

























































Leave a comment