राजपाल राइजिंग सन स्कूल के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह से मिले आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष
कर्जत (रायगढ़), महाराष्ट्र।आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय राय ने रायगढ़ जनपद के खालापुर स्थित राजपाल राइजिंग सन स्कूल के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह से उनके विद्यालय परिसर में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं शिक्षा के विकास पर केंद्रित रही।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राजपाल राइजिंग सन स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यालय में अत्याधुनिक लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, एआई (Artificial Intelligence) प्रयोगशाला, एलकेजी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट कक्षाएँ तथा सुरक्षित एवं अनुशासित शिक्षण वातावरण उपलब्ध है।
बातचीत के उपरांत संजीव कुमार सिंह ने आइडियल पत्रकार संगठन के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों को विद्यालय का विस्तृत भ्रमण कराया तथा विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि संजीव कुमार सिंह कोपरखैरने, नवी मुंबई स्थित विश्व भारती इंग्लिश हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के भी प्रबंध निदेशक हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुलाकात के समापन पर प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय राय का विद्यालय आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

























































Leave a comment