भाटपार रानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार
देवरिया। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं गो-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत भाटपार रानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भाटपाररानी पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान थाना भाटपाररानी पर वर्ष 2024 में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त रिंकू पुत्र महेश, निवासी खेड़ाखास, थाना बनियाठेर, जनपद संभल को शनिवार को सोनूघाट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया था। न्यायालय से उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ था, लेकिन लगातार दबिश के बावजूद वह गिरफ्त से बाहर था। इसके चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मुख्य अभियुक्त रिंकू की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस प्रकरण में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

























































Leave a comment