Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सोनुघाट बरहज मार्ग के निर्माण में हो रहे देरी को लेकर सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी किया प्रदर्शन

•बरहज से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गांधी सत्याग्रह पद यात्रा,सौंपा ज्ञापन
देवरिया। सोनुघाट से बरहज तक बनने वाले फोर लेन सड़क के निर्माण कार्य में हो रहे विलम्ब को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह के नेतृत्व में बरहज से जिलाधिकारी कार्यालय तक "गांधी सत्याग्रह पद यात्रा " निकाल कर प्रदर्शन कर अपना मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय पर नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि सोनुघाट से लेकर बरहज तक सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है, इस सड़क पर रोज मार्ग दुर्घटना होने के कारण लोग घायल और असमय काल कलवित हो रहे हैं। अगर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।इसके लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में इस सड़क को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। मुख्यमंत्री के शिलान्यास के बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि इस सड़क पर चलने वाले लोगों की पीड़ा कोई सुनने वाला नही है, आज की पदयात्रा के बाद भी निर्माण शुरू नही हुआ तो अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी हम आंदोलन करेंगे। यह सरकार पेट्रोल में निर्धारित मात्रा से ज्यादा एथनाल मिलाकर देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पदयात्रा में युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकुर भारती,सूफी सलीम,रजत सिंह, धनन्जय यादव, धनन्जय पांडेय, सत्यप्रकाश मिश्र,मनीष रजक,अवनीश चौरसिया, अब्दुल जब्बार, नागेंद्र शुक्ल,दीनदयाल प्रसाद,मिर्जा खुर्शीद,विनोद दूबे,पन्नालाल पाठक,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,कमलेश मिश्र आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh