घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि देवरा वासी सहमे ।
देवरिया।नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी तथा रुक-रुक कर हो रही बरसात से घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण थाना घाट के समीप बना रेतीला टीला धीरे-धीरे नदी के गर्भ में समाने लगा है। बाढ़ विभाग के मानकों के अनुसार पहले इस टीले तक पानी पहुंचने के बाद भी सब्जी की खेती सुरक्षित रहती थी, लेकिन इस बार नदी के रौद्र रूप से तेजी से कटान शुरू हो गया है।
यदि इसी गति से जलस्तर बढ़ता रहा तो परसिया देवार, बिशुनपुर देवार सहित पूरे दियारा क्षेत्र के लोगों के आवागमन में भारी दिक्कतें आ जाएगी।
बिशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ने बताया कि हर वर्ष बाढ़ से पहले नसीहतें दी जाती हैं, लेकिन बाढ़ आने पर प्रशासन केवल कागजों में दौरा करता है। बड़े अधिकारियों के आने पर ही सुध ली जाती है, अन्यथा कोई यहां आना नहीं चाहते हैं। इससे बीमार लोगों को इलाज के लिए ले जाने में भी कठिनाई होती है।
परसिया देवार के प्रधान छोटू प्रसाद ने बताया कि हर साल बाढ़ से उनके गांव के अधिकांश टोले ढह जाते हैं। बांध टूटने से लोग सुगी-चौरी तक नहीं जा पाते, कई बार मरीजों को पूरी रात कराहना पड़ता है।
सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है और बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


























































Leave a comment