Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रामजानकी मार्ग पर उग्रसेन सिंह सेतु में बड़ा होल, आवागमन बना जोखिम।

देवरिया।रामजानकी मार्ग स्थित कपरवार के उग्रसेन सिंह सेतु में बड़ा होल हो जाने से आवागमन जोखिमभरा हो गया है। यह मार्ग गोरखपुर और देवरिया जनपद को जोड़ते हुए बिहार तक आने-जाने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल क्षतिग्रस्त होने से खासकर भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि छोटे वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल में बना होल लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण वाहन चालकों में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से गोरखपुर, देवरिया के अलावा बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों का भी आवागमन होता है। पुल की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से तत्काल पुल की मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh