पुण्यतिथि पर याद किए गए एडवोकेट स्व0 पारसनाथ सिंह
दीदारगंज -आजमगढ़ । आजमगढ़ तहसील बार संगठन मार्टीनगंज में गुरुवार को तहसील बार संगठन के प्रथम अध्यक्ष स्व0 पारसनाथ सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई इस दौरान तहसीलदार मार्टीनगंज अंजू यादव, नायब तहसीलदार अरुण कुमार कौल, व तहसील कर्मचारियों व उप निबंधक अधिकारी राम मूरत, ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी बता दें कि उनकी याद में हर वर्ष 16 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है उनके पुत्र अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह राजू ,ने बताया कि मेरे पिता काफी सरल स्वभाव व न्याय के प्रति गंभीर थे अधिवक्ता कल्याण व जनहित की समस्याओं के लिए वह सदैव अग्रसर रहते थे कार्यक्रम के दौरान संघ के अध्यक्ष राम अजोर यादव, अवध राज यादव, अवनीश सिंह, मनोज आंबेडकर, विजय तिवारी, परमेश्वरी लाल,मांता प्रसाद यादव,कार्तिकेय राय, गोरखनाथ, मंतोष कुमार,सत्येंद्र यादव, भोलेंद्र यादव, सहित समस्त अधिवक्ता व स्टांप वेंडर कार्यक्रम में मौजूद रहे।


























































Leave a comment