Latest News / ताज़ातरीन खबरें

10 सेंटीमीटर बड़ी सरयू देवरा वासी डर के साए में

देवरिया बरहज।नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी और क्षेत्र में हो रही छिटपुट बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी 10 सेंटीमीटर बढ़ गई है, जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है।

दियारा वासियों का कहना है कि यदि जलस्तर 6650 सेंटीमीटर तक पहुंचता है तो लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित नाव सेवा बंद कर दी जाएगी। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। स्थानीय निवासी संदीप पांडे, सुरेंद्र यादव, राजवीर और मोहन यादव ने बताया कि नदी बढ़ने से बांध पर दबाव बढ़ेगा और दैनिक जीवन प्रभावित होगा। विशेषकर दूध बेचकर जीवन यापन करने वाले लोगों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा, क्योंकि नाव बंद होते ही उनका व्यापार ठप पड़ जाएगा और बच्चों के भरण-पोषण में भी दिक्कत होगी।

इस संबंध में बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरयू का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh