Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व प्रधान की हुई मौत

देवरिया।बरहज ,सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अमाव ग्राम के पूर्व प्रधान दिनेश मिश्र की रविवार दोपहर मौत हो गई। दुर्घटना बीते 10 जुलाई को दोपहर लगभग 1 बजे हुआ था।

बताया जाता है कि पूर्व प्रधान दिनेश मिश्र अपने गांव के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ बाइक से बरहज आ रहे थे। अभी वह रुचापार गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। हालत में थोड़ा सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया था, लेकिन शुक्रवार की दोपहर घर पर ही उनकी तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई।

मृतक की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh