घोसी बुनकर की बेटी शामिया कमर ने 586 अंक हासिल कर नीट में सफल हुईं, डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार
घोसी।मऊ। घोसी नगर के बड़गांव अमज़दी रोड निवासी शामिया कमर ने नीट 2026 में 586 अंक प्राप्त कर दूसरे प्रयास में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
शामिया कमर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद हाईस्कूल सेंट नॉर्बर्ट स्कूल से तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई वसुंधरा कॉन्वेंट स्कूल सिपाह से पूरी की। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने निराश होने के बजाय अपनी तैयारी को और मजबूत किया। कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर दूसरे प्रयास में 586 अंक हासिल कर उन्होंने मेडिकल शिक्षा के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।
अपनी सफलता पर शामिया कमर ने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास और धैर्य सबसे जरूरी है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा हाजी शकील सेठ, माता शबाना कमर, पिता जावेद सेठ, चाचा शाहिद अख़्तर परिवार के सदस्यों तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया।
शामिया कमर की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। समाजसेवी सुदर्शन कुमार,आकिब सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान,हाजी आबिद, बाबू भाई,सभासद जुल्फेकार, सभासद नेहाल अख्तर,अबु तलहा, घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शामिया कमर ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और घोसी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगी।





















































Leave a comment