NEET-UG 2026 में अम्बारी मकसुदिया के सत्यम कुमार प्रजापति का शानदार प्रदर्शन
•623 अंक, ऑल इंडिया रैंक 4568 व कैटेगरी रैंक 1841 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
अम्बारी/आजमगढ़। कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के दम पर आजमगढ़ के होनहार छात्र सत्यम कुमार प्रजापति ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 623 अंक अर्जित करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4568 तथा कैटेगरी रैंक 1841 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सत्यम कुमार प्रजापति ग्राम मकसूदिया, पोस्ट अम्बारी, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। उनके पिता शंभू नाथ प्रजापति एवं माता सरीता देवी ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय उसकी निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
सत्यम की इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों के साथ साथ विनोद प्रजापति,भागीरथी प्रजापति,ग्राम प्रतिनिधि बाबुराम यादव ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
परिजनों ने बताया कि सत्यम का सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।





















































Leave a comment