Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कपरवार में 160 पशुओं का गलाघोंटू रोग से बचाव के लिए किया गया टीकाकरण

देवरिया।  विकास खंड बरहज के ग्राम कपरवार में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में फैलने वाले खतरनाक "गलाघोंटू" रोग से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया।

 पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पशुपालन विभाग बरहज की टीम गाँव पहुंची। टीम द्वारा गाँव के पशुपालकों के 160 पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर गाँव के प्रगतिशील पशुपालक *मदन मिश्र, हनुमान मिश्र, जटाशंकर मिश्र, श॑कर चौरसिया, नन्हे गुप्ता सहित अन्य लोगों के पशुओं को टीका लगाया गया। अभियान में तहसील प्रशासन का भी सहयोग रहा।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि बरसात के मौसम में गलाघोंटू रोग तेजी से फैलता है, जिससे पशुओं की मौत तक हो जाती है। समय पर टीकाकरण कराने से पशुओं को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं।

गाँव वालों ने पशुपालन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh