चकबंदी निरस्त होने पर पिपरा बिट्ठल में जश्न, ग्रामीणों ने बांटी मिठाई
देवरिया। विकासखंड भटनी की ग्राम पंचायत पिपरा बिट्ठल में चकबंदी निरस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र हुए और एक-दूसरे को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने इसे गांव की एकता, धैर्य और वर्षों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया।
ग्रामीणों ने कहा कि चकबंदी निरस्तीकरण के लिए लंबे समय से चल रहे आंदोलन में गांव के अनेक लोगों ने तन, मन और धन से सहयोग किया। इस अभियान में अशोक गिरि, आशीष सिंह विशेन, छट्ठू यादव, वीरेंद्र गिरि, महिपाल सिंह, हरिशंकर सिंह, धनंजय सिंह, पारसनाथ सिंह, शिव औतार सिंह, शंकर प्रसाद, रामपाल सिंह, राकेश सिंह, मिंटू सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह के सहयोग के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति मिश्र 'राका' तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज गोस्वामी की प्रभावी पैरवी की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से चकबंदी निरस्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए गांव के विकास, सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।






















































Leave a comment