नीट में 3358 रैंक लाकर आयुषी ने बढ़ाया बैतालपुर का मान, अब टॉप कॉलेज में एमबीएस का सपना
देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के ग्राम भालीचौर निवासी आयुषी सिंह ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्व. शम्भू नारायन सिंह उर्फ झूल्लूर बाबू की पौत्री आयुषी ने 631अंक लाकर ऑल इंडिया रैंकिंग में 3358 रैंक हासिल की है।
वर्तमान में आयुषी बरेली में बीएएमएस की छात्रा हैं। इस रैंक के साथ अब उनका प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेज से एमबीएस करने का सपना साकार होने की उम्मीद है।
आयुषी के पिता विकास भवन, देवरिया के पशुपालन विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। माता रागिनी सिंह गृहिणी हैं। बेटी की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है।
आयुषी की सफलता पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी, पीयूष श्रीवास्तव, वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती, ओंकार झा, राजनारायन चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश गौतम, लोकेश सिंह, कृष्णकांत तिवारी समेत सभी कर्मचारियों ने आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही उ.प्र. प्रधानाचार्य परिषद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, डॉ. राजन पांडे, डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, विवेकानंद तिवारी एवं पंकज तिवारी सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोगों ने भी आयुषी को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने कहा कि आयुषी की इस उपलब्धि से बैतालपुर क्षेत्र की बेटियों को भी मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।






















































Leave a comment