यार तुम प्यार न करना-अजब प्रेम की गजब कहानी! पुल से यमुना में कूदा युवक, युवती चली गई; समय रहते बची जान
प्रयागराज। प्रयागराज के न्यू यमुना ब्रिज पर बुधवार को कथित प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ी एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक और युवती काफी देर तक पुल पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी, जबकि उसके साथ मौजूद युवती मौके से चली गई।
युवक के नदी में कूदते ही पुल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव होने से उसकी जान बच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से पुल पर पहुंचा था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की पहचान व घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।






















































Leave a comment