Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ इंदारा रेल खंड पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान। 83बिना टिकट यात्रियों से वसूले ₹48,035

घोसी।वाराणसी।मंडल रेल प्रबंधक  आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठमंडल वाणिज्यप्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट जांच अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 17 जुलाई 2026 को मऊ–इन्दारा रेलखंड पर गाड़ी संख्या 65107 भटनी–वाराणसी सिटी, 15104 बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस, 14006 आनंद विहार–सीतामढ़ी एक्सप्रेस सहित अन्य मेल एवं सवारी गाड़ियों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त इन्दारा–दोहरीघाट रेलखंड पर किमी 7/2 के समीप गाड़ी संख्या 65121 दोहरीघाट-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी  में भी विशेष जांच की गई।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मऊ  अखिलेश सिंह एवं मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव के नेतृत्व में आयोजित इस संयुक्त अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक  राम प्रवेश यादव सहित रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के कुल 11 सुरक्षा कर्मियों तथा वाराणसी रेड टीम एवं आईसीपी, मऊ के 11 टिकट जांच कर्मचारियों ने भाग लिया।
टिकट जांच अभियान के दौरान  83 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹48,035 अड़तालीस हजार पैंतीस रुपये  रेल राजस्व के रूप में वसूल किए गए।
जांच अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रा टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, जो यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की कि वे सदैव वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें तथा ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। उक्त जानकारी हिमांशु राव,मुख्य प्रचार निरीक्षक ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh