Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु की मरम्मत दूसरे दिन भी जारी, आवाजाही बंद

देवरिया।रामजानकी मार्ग पर राप्ती नदी स्थित कपरवार उग्रसेन सिंह सेतु की मरम्मत का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से से कंक्रीट और स्टील ग्रिड हटाने के साथ नए निर्माण की तैयारी तेज कर दी। पुल बंद होने से लोगों को वैकल्पिक मार्गों से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।

मरम्मत कार्य के दौरान पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से में नई स्टील रॉड बिछाने और कंक्रीट डालने की तैयारी की जा रही है। साथ ही एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम भी चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर बैरिकेडिंग कर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखा गया है।

पीईयू, मोर्थ के परियोजना अभियंता नुसरत उल्ला खां ने बताया कि मरम्मत कार्य निर्धारित समय के अनुसार कराया जा रहा है। एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का कार्य करीब 10 दिन में पूरा होने की उम्मीद है, जबकि नई कंक्रीट को पूरी तरह मजबूत होने में 20 से 25 दिन लगेंगे। इसके बाद गुणवत्ता परीक्षण कर पुल को यातायात के लिए खोला जाएगा।

पुल बंद रहने से गोरखपुर, देवरिया, बड़हलगंज, वाराणसी और बिहार की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे लोगों को अतिरिक्त समय और दूरी तय करनी पड़ रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh