जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों बालिकाओं की हुई जांच
•पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों बालिकाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
• 30वें दीक्षांत समारोह से पहले मेडिकल कॉलेज जौनपुर की पहल, ‘स्वस्थ बेटियां, सुरक्षित कल’ थीम पर चला जागरूकता अभियान
जौनपुर, 21 जुलाई। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह से पूर्व आयोजित इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) ए.ए. जाफरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का संचालन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मुदित चौहान (हेल्थ कैंप इंचार्ज) ने किया।
‘स्वस्थ बेटियां, सुरक्षित कल’ थीम पर आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, एनीमिया की रोकथाम और किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय तथा सह-संयोजन डॉ. श्वेता पाण्डेय ने किया। शिविर में विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सक्रिय सहयोग रहा।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रूचिरा सेठी, डॉ. सरिता पाण्डेय, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. नैन्सी मिश्रा, इंटर्न चिकित्सक डॉ. सारा ए. हासमी, डॉ. साक्षी जैन, नर्सिंग स्टाफ सुनीता, लैब टेक्नीशियन अंकित मौर्य, मेडिकल सोशल वर्कर शिल्पा, जगरोशन चौहान, मनीष तथा विश्वविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विशेषज्ञों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर बीमारियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।





















































Leave a comment