नीट परीक्षा में संस्कृति पांडेय ने लहराया परचम, दादा का सपना किया पूरा
घोसी।मऊ। घोसी क्षेत्र के लाडपुर निवासी एवं विक्ट्री इंटर कॉलेज दोहरीघाट के प्रधानाचार्य और 'ब्राह्मण विकास परिषद' मऊ के सदस्य डॉक्टर शाश्वतानंद पांडेय की सुपुत्री कुमारी संस्कृति पांडेय ने नीट की परीक्षा में 572 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।
संस्कृति अपनी इस सफलता पर भावुक होकर अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय बृहस्पति पांडेय को याद करती हैं। वह बताती हैं कि उनके दादा हमेशा दुलार में कहते थे हमार बबुनी डॉक्टर बनेगी। दादा के इसी वाक्य को प्रेरणा मानकर उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की और आज इस मुकाम को हासिल किया। बेटी की इस स्वर्णिम सफलता पर पूरे क्षेत्र सहित ब्राह्मण विकास परिषद में हर्ष का माहौल है।
परिषद के सदस्यों ने घर जाकर बढ़ाया हौसला
संस्कृति पांडेय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ को अत्यंत गर्व है। परिषद के वरिष्ठ सदस्य पंकज उपाध्याय, पत्रकार सतीश चंद्र पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ डॉक्टर शाश्वतानंद पांडेय के आवास पर पहुंचकर होनहार बेटी को बधाई दी। उन्होंने संस्कृति को स्मृति चिह्न भेंट किया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
बधाई देने वालों में ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, अधिवक्ता सतीश चंद्र पांडेय, उमाशंकर उपाध्याय, पंकज रामनयन यादव, डा नित्यानंद यादव, आदि ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
इस बड़ी सफलता के बाद क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने डॉक्टर शाश्वतानंद पांडेय और कुमारी संस्कृति पांडेय को फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजे हैं।























































Leave a comment